Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homebharatसौम्या तिवारी की नाबाद पारी, महिला क्रिकेटरों ने रचा इतिहास

सौम्या तिवारी की नाबाद पारी, महिला क्रिकेटरों ने रचा इतिहास

छा गयीं छोरियां

शेफाली वर्मा की अगुआई में भारत की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम ने 29 जनवरी 2023 को इतिहास रच दिया। भारत ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप का खिताब जीत लिया। भारत ने महिला क्रिकेट में पहली बार आईसीसी की ट्रॉफी जीती है। इससे पहले सीनियर टीम सभी फॉर्मेट्स में तीन मौकों पर विश्व कप फाइनल में पहुंची लेकिन हर बार खिताब से दूर रह गई थी।

दक्षिण अफ्रीका के पॉचेफ्सट्रूम में खेले गए भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय बॉलर्स ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने इंग्लैंड की टीम को 17.1 ओवर में महज 68 रन पर ढेर कर दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 14 ओवर में 3 विकेट पर 69 रन बनाकर मैच और खिताब अपने नाम किया। भारत की ओर से सौम्या तिवारी (नाबाद) और गोंगदी तृषा ने 24-24 रन बनाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular