अध्यक्ष पद पर एड० रामयश यादव काबिज , एड० ज्योत्सना श्रीवास्तव हुईं महासचिव

0
116

भारी गहमा गहमी के बीच सिविल बार का चुनाव संपन्न

गाजीपुर। सिविल बार गाज़ीपुर का चुनाव आज विधिवत संपन्न हो गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर एड० रामयश यादव , महासचिव पद  एड० ज्योत्सना श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एड० संजीव कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष एड० विवेकानंद पांडेय और कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम  एड०अजय विक्रम सिंह चुने गये।

अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबले में सतेन्द्र कुमार श्रीवास्तव को 225 मत और विनय कुमार सिंह को162  मत मिले जबकि 378  मत पाकर एडवोकेट रामयश यादव विजयी रहे। वरिष्ठ उपाध्याय पद पर आमने सामने की लड़ाई में संजीव कुमार श्रीवास्तव को 511 मत प्राप्त हुआ,सुनील दत्त तिवारी को 369 से ही संतोष करना पड़ा। महासचिव पद पर मुन्ना लाल को 299 मत मिले जबकि ज्योत्सना श्रीवास्तव को 342 मत प्राप्त हुए। इस तरह  एडवोकेट ज्योत्सना श्रीवास्तव 43 मत से विजयी घोषित हुईं। इस पद पर दो अन्य प्रत्याशी सौरभ कुमार पाण्डेय 158 मत जबकि समता बिंद को 86 वोट से संतोष करना पड़ा। कोषाध्यक्ष पद पर आमने सामने के टक्कर में एडवोकेट विवेकानन्द पाण्डेय को 195 मत से विजयी घोषित किया गया,इन्हें 533 मत मिले जबकि अमर नाथ सिंह को 338 मत ही प्राप्त हुए। कनिष्ठ उपाध्यक्ष( प्रथम) पद पर त्रिकोणीय संघर्ष में एडवोकेट अजय विक्रम सिंह 76 मतों से विजयी रहे। इस पद पर   श्रीश राय 251 को जबकि कमल प्रकाश श्रीवास्तव को 275 मत प्राप्त हुए।


एडवोकेट अमित पाण्डेय सहित बार के दर्जनों अधिवक्ताओं ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों को जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।।

संपादन प्रदीप उपाध्याय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here