Sunday, September 24, 2023
spot_img
HomeUttar PradeshGhazipurगाजीपुर मंडल अंडर 16 का इंटरज़ोन ट्रायल प्रयागराज में 21 व 22...

गाजीपुर मंडल अंडर 16 का इंटरज़ोन ट्रायल प्रयागराज में 21 व 22 को।

आज गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध – उतर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ) के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि आगामी दिनांक 21 तथा 22 सितम्बर को इंटरज़ोन ट्रायल प्रयागराज के दौलत हुसैन इंटर कॉलेज तथा के०पी० इंटर कॉलेज में खेला जायेगा | इस क्रम में गाजीपुर मंडल अंडर 16 की टीम के चयनित अभी खिलाड़ी 20 सितम्बर को रात्रि 07 बजे तक को प्रयागराज में श्री सोमेश्वर नाथ पाण्डेय (मो० नंबर 8948090170) को अपनी रिपोर्टिंग सुनिश्चित करें | चयनित सभी खिलाड़ियों के ठहरने के लिए होटल में व्यवस्था की गयी है | अतिरिक्त खिलाड़ियों को अपने खाने-पीने व ठहरने की व्यवस्था स्वयं करनी पड़ेगी | चयनित खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में अतिरिक्त खिलाड़ी को प्राथमिकता दी जाएगी।

असुविधा की स्थिति में खिलाडी रंजन सिंह (गाजीपुर) से मोबाइल क्रमांक 7007684929 पर तथा नरेन्द्र प्रजापति (गाजीपुर) से मोबाइल क्रमांक 8112529953 पर सम्पर्क कर सकते है |
गाजीपुर मंडल टीम के चयनित खिलाड़ी – नवीन कुमार (मऊ), करण कुमार वर्मा (मऊ), जीशान अहमद (मऊ), अभिषेक यादव (बलिया), आरिफ रजा (बलिया), दीपक सिंह (आजमगढ़), आनंद विजय सिंह (गाजीपुर), अनिल यादव (आजमगढ़), मिथलेश यादव (गाजीपुर), अतुल यादव (गाजीपुर), शिवांश सोमवंशी (मऊ), प्रखर सिंह (मऊ), अबू कैफ (आजमगढ़), युवराज सिंह (बलिया), आदित्य मौर्या (गाजीपुर), दिव्यांश गुप्ता (मऊ) एवं वेंकटेश दुबे (गाजीपुर) शामिल हैं |
अतिरिक्त खिलाडियों के रूप में राहुल चौहान (मऊ), प्रवीण चौरसिया (मऊ), चित्रांश राय (बलिया), प्रतीक कुमार राय (बलिया), सौरभ कुमार (आजमगढ़), आयुष्मान सिंह (बलिया), शुभम यादव (आजमगढ़) एवं अजीत कुमार (मऊ) का चयन किया गया है |
संस्था के मुख्य संरक्षक तथा यू.पी.सी.ए. के अपैक्स कौंसिल सदस्य संजीव कुमार सिंह ने चयनित सभी खिलाडियों को बधाई दी | उन्होंने बताया कि मंडल की टीम के सभी खिलाड़ी अनुशासित तरीके से अपना बेहतर प्रदर्शन करें |

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular