धोनी के कड़कनाथों पर कहर

0
215

मध्य प्रदेश में बर्ड फ्लू का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है। आलम ये है कि अब भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के मंगाए मूर्गों को भी मारने की प्रक्रिया की जा रही है। धोनी के ऑर्डर किए 2500 कड़कनाथ मुर्गे के चूजों को बुधवार को झाबुआ में मारा जाएगा।क्योंकि उनके साथ रखे कुछ चूजों में बर्ड फ्लू के वायरस होने की पुष्टि हुई है। कुछ चूजों की मौत के बाद झाबुआ के पोल्ट्रीफार्म से अन्य चूजों का सैंपल भोपाल में जांच के लिए भेजा गया था।

बता दें कि झाबुआ के प्रसिद्ध कड़कनाथ मुर्गे में बर्ड फ्लू के वायरस की पुष्टि हुई है।थांदला तहसील के रूंडीपाड़ा गांव के निजी कड़कनाथ मुर्गीपालन क्षेत्र में मुर्गियां बीमार हुई थीं, जिनके सैम्पल जांच के लिए भेजे गए थे।जांच में कड़कनाथ मुर्गे में H5N1 वायरस की पुष्टि हुई है।ये वही पोल्ट्री फॉर्म है, जहां से महेन्द्र सिंह धोनी ने कड़कनाथ मुर्गे मंगवाए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here