Wednesday, January 22, 2025
spot_img
HomebharatUttar Pradeshयोन उत्पीड़न के आरोप नेता गिरफ्तार

योन उत्पीड़न के आरोप नेता गिरफ्तार

भाजपा के उपाध्यक्ष रामबिहारी राठौर के घर से अश्लील वीडियो बरामद

उत्तर प्रदेश में भाजपा नेताओं के अश्लील हरकत आने की खबर से पार्टी बैकफुट पर है। पिछले सप्ताह वाराणसी के पूर्व भाजपा विधायक मायाशंकर पाठक द्वारा अपने ही विद्यालय की छात्रा के साथ बदतमिजी करने के आरोप लगा था जिसका वीडियो सोशलमीडिया पर खूब वायरल हुआ था। चूकि दोनों पक्ष में से किसी ने पुलिस से शिकायत नहीं की तो पार्टी ने भी मामले से दूरी बनाने में ही समझदारी दिखाई लेकिन ताजा मामला जालौन जिले में भाजपा नगर उपाध्यक्ष राम बिहारी राठौर को नाबालिग के साथ यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के घर से पुलिस ने एक हार्ड डिस्क भी बरामद की है, जिसमें पुलिस को कई आपत्तिजनक वीडियो भी मिले है। जिसमें आरोपी नाबालिग और महिलाओं का यौन उत्पीड़न कर रहा है। पुलिस ने आरोपी का मेडिकल कराते हुए उसे जेल भेज दिया। उसे पार्टी से भी निकाल दिया गया है। आरोपी राजस्व विभाग में कानूनगो रहा है।


यह पूरा मामला कोंच कोतवाली क्षेत्र के भगत सिंह नगर का है। दरअसल, क्षेत्र के दो नाबालिग बच्चों ने पुलिस से शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि भाजपा नगर उपाध्यक्ष राम बिहारी राठौर उनको घर में बुलाकर उनका यौन उत्पीड़न करता था। इस शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए राम बिहारी राठौर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने घर की तलाशी ली तो पुलिस को वहां से एक हार्ड डिक्स, लैपटॉप और डीवीआर भी बरामद हुई है।

वहीं पकड़े गए आरोपी भाजपा नगर उपाध्यक्ष रामबिहारी का कहना है कि उसे फंसाया जा रहा है। उसने चोरी का मुकदमा उन लड़कों के खिलाफ लिखाया था, जिस कारण उसे फंसाया जा रहा है। आरोपी रिटायर्ड कानून को भी है, और वह भाजपा में कई वर्षों से राजनीति कर रहा था, जिसे नगर उपाध्यक्ष बनाया गया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई करेगी। पार्टी के जिलाध्यक्ष का कहना है कि पार्टी ने पहले ही उसे बाहर कर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

10cric

https://yonorummy54.in/

https://rummyglee54.in/

https://rummyperfect54.in/

https://rummynabob54.in/

https://rummymodern54.in/

https://rummywealth54.in/

MCW Casino

JW7

Glory Casino APK

Khela88 Login