Monday, January 20, 2025
spot_img
HomePurvanchalGhazipurमातृ शक्ति केन्द्र बरेसर का उदघाटन

मातृ शक्ति केन्द्र बरेसर का उदघाटन

नारी के बिना समाज की कल्पना नहीं हो सकती : रिशु मिश्र

प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे मातृशक्ति अभियान के तहत आज बरेसर थाना परिसर में महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन कर इसकी  शुरुआत की गयी।


इस मौके पर मुख्य अतिथि पीएन पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या पूजा सिंह ने कहा कि महिलाओं के लिए सरकार बहुत सी योजनाएं चला रही है लेकिन जानकारी के अभाव में जो लाभ मिलना चाहिए वह नहीं मिल पाता। आवश्यकता है हमें जागरूकता लाने की और योजनाओं के बारे में सबको बताने की। इस अवसर पर बोलतीं हुईं यशोदा इंटर कालेज की रिशु मिश्र ने कहा कि नारी के बिना मानव की कल्पना भी नहीं की जा सकती । जिस देश, राष्ट्र, राज्य व समाज में नारी को सम्मान मिला है उस समाज का चतुर्दिक विकास हुआ है। नारी के भागीदारी के बिना समाज का विकास सम्भव ही नहीं है। इक्कीसवीं शताब्दी में महिलाओं के लिए ऎसा कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं जिसमें नारी पुरुषों के साथ कंधा से कंधा मिला कर चल सके। इन्होंने प्रश्न उठाया कि वास्तव में जो कार्यक्रम चलाए गये वह कितना कामयाब हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र की शिक्षित महिलाओं का फुलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान झाबर सिंह, बद्रीनाथ,अभय सिंह, मन ई सिंह, दीपक सिंह, शिवकुमार राजभर,पारस राम,रामकरन सिंह, चौकी प्रभारी नंदलाल कुशवाहा,उप निरीक्षक जितेन्द्र उपाध्याय,शिवकुमार यादव,रीता सिंह, देवंती देवी,आभा देवी व पूनम देवी सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित थे।

उदघाटन करतीं महिला शक्ति

कार्यक्रम के संयोजक/ थाना प्रभारी संजय मिश्र ने उपस्थित गणमान्य लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया और महिला सम्बंधित शिकायतों को प्राथमिकता के स्तर से निस्तारण कराने का वायदा किया।

मंचासीन अतिथिगण
उपस्थित महिला शक्ति
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

10cric

https://yonorummy54.in/

https://rummyglee54.in/

https://rummyperfect54.in/

https://rummynabob54.in/

https://rummymodern54.in/

https://rummywealth54.in/

MCW Casino

JW7

Glory Casino APK

Khela88 Login