Monday, September 25, 2023
spot_img
HomeUttar PradeshGhazipurजहूराबाद : दुर्घटना में मौत, परिजनों ने थाना पर काटा बवाल

जहूराबाद : दुर्घटना में मौत, परिजनों ने थाना पर काटा बवाल

गाजीपुर। आज बुद्धवार दोपहर लगभग तीन बजे जहूराबाद बाजार में पैसठ वर्षीय राम बचन तिवारी की ट्रक से कुचल कर मृत्यु हो गयी। घटना के बाद बरेसर पुलिस ने आनन फानन में परिजनों को बिना सूचित किये मृतक को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। घटना की जानकारी होने के बाद ग्रामीणों ने थाने पर जमकर बवाल काटा। बाद में सीओ कासिमाबाद व सीओ मुहम्दाबाद ने पहुँच कर स्थिति को संभाला और मुकदमा पंजीकृत कराया।

बताया जाता है कि मृतक पिछले दिनों से अपने पुत्रों पर गांव के ही पड़ोसी ने छेड़छाड़ व लूट का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसे लेकर मानसिक रुप से परेशान थे। इस बात से भी परेशान थे कि थाना का रवैया भी इनके प्रति परेशान करने वाला ही था। थानाध्यक्ष के रवैये से क्षेत्रीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। मृतक थाना का चक्कर लगाकर परेशान थे। मृतक दिन में बैक से वापस आ रहे थे। इसी बीच ट्रक के चपेट में आ गये। मृतक अपने पीछे दो पुत्र व तीन पुत्रिया छोड़ गये हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular