Tuesday, September 26, 2023
spot_img
HomeUttar PradeshVaranasiमीडिया के माध्यम से जितेंद्र सिंह ' विसेन ने लिखा खुला पत्र

मीडिया के माध्यम से जितेंद्र सिंह ‘ विसेन ने लिखा खुला पत्र


श्रीमान अध्यक्ष/प्रबंधक/महासचिव
अंजुमन इंतजामियां मस्जिद कमेटी,
वाराणसी, उत्तर प्रदेश।
विषय:-ज्ञानवापी परिसर के न्यायिक विवाद का न्यायालय से बाहर आपसी सहमति से शांतिपूर्ण निस्तारण व आपसी बातचीत हेतु आमंत्रण।

श्रीमान जी, सर्व विदित है, कि ज्ञानवापी परिसर को लेकर हिंदू पक्ष व मुस्लिम पक्ष अपने-अपने पक्ष को सही सिद्ध करने के लिए न्यायालय में संवैधानिक लड़ाई लड़ रहा है। हम दोनों पक्षों के द्वारा इस संवैधानिक लड़ाई का लाभ कुछ असामाजिक तत्व अपने निजी फायदे के लिए उठाना चाहते हैं। जोकि देश और समाज दोनों के लिए हानिकारक सिद्ध हो सकता है। ऐसे में हम सभी का यह कर्तव्य बनता है, कि अपने देश और समाज की रक्षा और सुरक्षा का ध्यान रखते हुए, इस विवाद का निस्तारण शांतिपूर्ण तरीके से आपसी बातचीत के माध्यम से निकालकर एक मिसाल कायम करें।
अतः मेरा आप सभी से अनुरोध है, कि उपरोक्त विषय के निस्तारण हेतु खुले व पवित्र मन से आप इस आमंत्रण को स्वीकार करते हुए, बातचीत के लिए आगे आए। हो सकता है, आपसी बातचीत से उपरोक्त प्रकरण का न्यायालय के बाहर कोई शांतिपूर्ण समाधान निकल जाए। हमारी तरफ से खुले व पवित्र मन से आप सभी का इस वार्ता के लिए स्वागत है। धन्यवाद।



१- जितेंद्र सिंह ‘ विसेन ‘
(संस्थापक/प्रमुख)
विश्व वैदिक सनातन संघ
मो.नंबर :- 9599061907/9654390746
२- संतोष कुमार सिंह
(राष्ट्रीय अध्यक्ष)
विश्व वैदिक सनातन संघ
मो.नंबर :- 9415358375
३- श्रीमती किरन सिंह
(संस्थापक सदस्य/महासचिव)
विश्व वैदिक सनातन संघ
४- श्रीमती राखी सिंह
(संस्थापक सदस्य)
विश्व वैदिक सनातन संघ


यह सूचना विश्व वैदिक सनातन संघ के केंद्रीय कार्यालय सचिव जारी सूरज सिंह द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जारी किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular