Wednesday, March 29, 2023
spot_img
Homeauraiyaनगर पंचायत कंचौसी : वार्डों के नाम को लेकर गतिरोध

नगर पंचायत कंचौसी : वार्डों के नाम को लेकर गतिरोध

नगर पंचायत सूची में वार्डों के नाम में सत्ता पक्ष का समावेश, लोगों में निराशा

भारत प्राइम न्यूज चैनल जिला संवाददाता विपिन गुप्ता कंचौसी औरैया उत्तर प्रदेश।

कंचौसी नगर पंचायत के वार्डो के घोषित नामों को लेकर स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों सहित नेताओं में असंतोष उभर रहा है। लोगों का आरोप है कि नाम में सत्ताधारी दल के आदर्श रहे लोगों के नाम पर वार्ड का नाम रख्खा गया है जबकि कंचौसी के नामी स्वतंत्रता सेनानियों को इग्नोर किया गया है। इस बाबत अधिधाशी अधिकारी आपत्तियों को लेकर सूची बनाने का आश्वासन दिया है। नगर पंचायत कंचौसी कानपुर देहात जिले की गांव पंचायत रानेपुर रसूलाबाद सढ़रामऊ एवं बान आंशिक जोड़कर गठन किया गया है। जिसके वोट बनाने के साथ-साथ वार्डों का गठन किया जा रहा है। जिनकी सूची चस्पा होने के बाद 10 वार्ड की है। जिनके अनुसार आगामी नगर पंचायत गठन के बाद यह पहला सभासदों का चुनाव होगा। इन वार्ड गठन में जहां नगर के सबसे बड़े हिस्सा बान बाजार की जगह मुखर्जी नगर, तो नहर पुल बाजार की जगह दर्शन कनक नगर जो इसी वार्ड के निवासी अकबरपुर लोकसभा सासंद देवेन्द्र सिंह (भोले) के स्वर्गीय माता-पिता के नाम से बनाया गया है। कमलापति पुरवा पूर्व प्रधान के नाम पर मुंशी नगर किया गया। तो घनश्याम पुर मजरा को महाराणा प्रताप नगर धौकलपुरवा व नवीन स्वास्थ्य केन्द्र जोड़कर अशोक सम्राट जिसटामऊ को बंश नगर सढरामऊ दीनदयाल उपाध्याय तो हुलासी पुरवा को रानी अवंतीवाई रानेपुर मनेपुर को गान्धी नगर तो सढरामऊ रानेपुर को मिला कर अंबेडकर नगर नाम घोषित किया गया है।

जिसमें भारतीय जनता पार्टी से जुड़े वरिष्ठ लोगों महापुरुषों के नामों का समावेश अधिक दिखाई देता है। जबकि नगर के किसी भी स्वतंत्रता सैनानी, समाजसेवी व्यापारी एवं किसी खास जगह का नाम वार्डों में न होने से कुछ लोगों में निराशा है। वहीं नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी सुरेश चंद्र इसे कुछ लोगों के सहमति से दिये गये नामों के आधार पर तैयार की गई सूची बता रहे हैं। जो आगामी दिनों में होने वाले नगर पंचायत चुनाव से पहले प्रकाशित कर दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular