Wednesday, March 19, 2025
spot_img
HomePurvanchalGhazipurराहुल गांधी के साथ धक्का- मुक्की,जिले के कांग्रेसी आग बबूला

राहुल गांधी के साथ धक्का- मुक्की,जिले के कांग्रेसी आग बबूला

जिलाध्यक्ष सुनील राम के नेतृत्व में प्रदर्शन

कासिमाबाद में प्रदर्शन करते जिलाध्यक्ष

गाजीपुर।

माननीय राहुल गांधी और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में योगी सरकार का पुतला फूंका और कांग्रेसियों ने जगह जगह किया प्रदर्शन, हुए गिरफ्तार।

गाज़ीपुर। हाथरस गैंगरेप मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी का हल्लाबोल जारी है, आज गुरुवार को दिल्ली से हाथरस के लिए रवाना हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को यूपी पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। ग्रेटर नोएडा के पास यूपी पुलिस और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हुई, इस दौरान धक्कामुक्की में राहुल गांधी भी ज़मीन पर गिर पड़े, इस सूचना के बाद जिले में कांग्रेस के कार्यकर्ता भी अपने जिलाध्यक्ष सुनील राम के नेतृत्व में जगह जगह प्रदर्शन किए और गिरफ्तारी दी। कासिमाबाद तहसील पर जिलाध्यक्ष सुनील राम समर्थकों के साथ निरंकुश योगी सरकार का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया, इसके बाद पुलिस ने समर्थकों के साथ जिलाध्यक्ष सुनील राम, सतीश उपाध्याय, विभूति राम ,मोहन चौहान, ओमप्रकाश राजभर ,नागेंद्र सिंह, प्रिंस सिंह, धनंजय धनंजय सिंह, अमित राय ,लाल जी राजभर सूरजमल दीनानाथ यादव केके मौर्य, अफरोज अहमद, श्रीपति राम, लालधर चौहान आदि दर्जनों नेताओं को को हिरासत ,में लिया और बाद में मुचलके पर छोड़ दिया।

गिरफ्तारी देते कांग्रेसी

वहीं गाज़ीपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजीव सिंह, उषा चतुर्वेदी , मनसूर जैदी,लाल साहब यादव,पूजा जयसवाल,ओम प्रकाश पासवान ,गीता जयसवाल,अमरनाथ यादव,पूनम और राजेश उपाध्याय सहित दर्जनों समर्थकों संग योगी सरकार सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिसमें प्रमुख से नारा था( पहले लड़े थे गोरों से अब लड़ेंगे चोरों से )। यहां भी पुलिस से हल्की झड़प हुई उसके बाद जबरदस्ती ले जाकर कार्यालय में बैठा दिया गया ।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि अब यूपी की योगी और केंद्र की मोदी सरकार की नाकामी और झल्लाहट साफ दिखाई दे रही है, अब ये सरकार पुलिस प्रशासन के बल पर लोकतंत्र की गला घोट रही है , जिसका पुरजोर विरोध सड़क से सदन तक जारी रहेगा और अब भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। फिलहाल हाथरस कांड के बाद जिस तरह से भाजपा सरकार पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी सहित देश भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओ की आवाज़ दबा रही है उसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

10cric

https://yonorummy54.in/

https://rummyglee54.in/

https://rummyperfect54.in/

https://rummynabob54.in/

https://rummymodern54.in/

https://rummywealth54.in/

MCW Casino

JW7

Glory Casino APK

Khela88 Login