रामचरित मानस विवाद : सपा ने किया दो कद्दावर नेताओं को निष्कासित

0
278

लखनऊ । समाजवादी पार्टी ने अपने दो कद्दावर महिला नेताओं डा० रोली तिवारी मिश्र व ऋचा सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। मालूम हो कि दोनों नेता रामचरित मानस को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्या पर लगातार हमलावर हैं। डा० रोली तिवारी मिश्र उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य, पूर्व प्रवक्ता व आगरा साउथ से पार्टी प्रत्याशी रहीं हैं जबकि डा०ऋचा सिंह इलाहाबाद पश्‍चिमी से पार्टी प्रत्याशी व प्रवक्ता रही हैं।

रामचरितमानस पर विवादित टिप्पणी के बाद से समाजवादी पार्टी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य अपने ही दल में निशाने पर हैं। कुछ दिन पहले सपा नेता डॉ. ऋचा सिंह और डॉ. रोली तिवारी मिश्रा ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर ट्वीट के जरिए निशाना साधा था। गुरुवार को भी दोनों नेताओं ने स्वामी प्रसाद मौर्य को ट्वीट पर घेर लिया। पिछले दिनों रोली तिवारी ने ट्वीट कर ब्राह्मणों के खतरे में होने की बात कही थी। हालांकि, इससे पहले भी वह इस प्रकार की बात कर चुकी हैं। रोली तिवारी ने लिखा कि जातीय जनगणना एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। जातीय जनगणना होने से वंचित और शोषितों के लिए योजनाएं बनाई जा सकेंगी। सामाजिक समानता की बात होगी। स्वामी प्रसाद मौर्य इस मुहिम का सत्यानाश करने में लगे हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य एक बार फिर रामचरितमानस पर आ गए। जब तक यह मेरे धर्म ग्रंथ पर बोलेंगे, मैं इन्हें छोडूंगी नहीं। रोली तिवारी लगातार उन पर हमले कर रही थी। शास्त्रार्थ की चुनौती दे चुकी हैं। वहीं, ऋचा सिंह स्वामी प्रसाद मौर्य को शोषित-पीड़ित की बात करने का सुझाव दे रही थीं। इनके बयानों को पार्टी विरोधी मानते हुए कार्रवाई की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here