Friday, April 25, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshGhazipurविश्व भोजपुरी की यूपी इकाई के अध्यक्ष बने सिद्धार्थ मणि

विश्व भोजपुरी की यूपी इकाई के अध्यक्ष बने सिद्धार्थ मणि

-नई दिल्ली में आयोजित 18 वें अधिवेशन में घोषित किये गये राष्ट्रीय और प्रांतीय पदाधिकारी

-भोजपुरी भाषा, साहित्य, लोक संगीत और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण पर अधिवेशन में दिया ज़ोर

नई दिल्ली । विश्व पटल पर भोजपुरी भाषा, संस्कृति और साहित्य को बढ़ावा देने के कार्य करने वाली सक्रिय संस्था विश्व भोजपुरी सम्मेलन का 18 राष्ट्रीय अधिवेशन यहाँ सफदरजंग स्थित भारतीय विमानपत्तन अधिकारी संस्थान के सभागार में आयोजित किया गया।
संस्था के अंतरराष्ट्रीय महासचिव एवं प्रख्यात साहित्यकार डॉ. अरुणेश नीरन ने पहले सत्र की अध्यक्षता की जबकि मुख्य अतिथि भोजपुरी गायक सांसद मनोज तिवारी इसके मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान वक्ताओं ने भोजपुरी की वैश्विक यात्रा-कहाँ से कहाँ तक विषय पर विस्तार से बात रखी। इस क्रम में देश के विभिन्न राज्यों के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा भी की गई। जिसमें उत्तर प्रदेश की राज्य इकाई की कमान वरिष्ठ पत्रकार और संस्कृति कर्मी सिद्धार्थ मणि त्रिपाठी को सौंपी गई। श्री मणि गुज़रे ढाई दशक से अधिक समय से भोजपुरी भाषा, साहित्य, संस्कृति और संगीत को लेकर होने वाली गतिविधियों के प्रति समर्पित और पत्रकारिता के माध्यम से भोजपुरी संगीत और सिनेमा के लिए उल्लेखनीय कार्य किया। भोजपुरी भाषा को बढ़ावा देने से लेकर संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए होने वाले आंदोलन में इनकी सक्रिय भागीदारी रही। जबकि उत्तर प्रदेश से ही महासचिव के रूप में डा. शैलेंद्र कुमार राव को चुना गया है। श्री राव सांस्कृतिक सरोकारों से जुड़कर भोजपुरी की सेवा करते रहे हैं।

इस अवसर पर असम मूल की भोजपुरी गायिका कल्पना पटवारी को भिखारी ठाकुर सम्मान से नवाज़ा गया।
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत दुबे ने पदाधिकारियों के नामों की जानकारी देते हुए कहा कि भोजपुरी को बढ़ावा देने के लिए हमें इसे अपनी अस्मिता से जोड़कर चलना होगा।
इसके साथ ही बिहार प्रांत से पूर्व कुलपति प्रो केसी सिन्हा, झारखंड से अनिरुद्ध त्रिपाठी, उत्तराखण्ड से पूर्व विधायक राजेश शुक्ल, मध्य प्रदेश से आरके यादव, महाराष्ट्र से पंकज गांधी जायसवाल, छत्तीसगढ़ से शशि सिंह, पश्चिम बंगाल से विनय बिहारी सिंह, असम से प्रो माधवेन्द्र पांडेय, त्रिपुरा से प्रो विनोद मिश्र तथा दिल्ली इकाई के अध्यक्ष के रूप में विनय मणि के नाम की घोषणा की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

10cric

https://yonorummy54.in/

https://rummyglee54.in/

https://rummyperfect54.in/

https://rummynabob54.in/

https://rummymodern54.in/

https://rummywealth54.in/

MCW Casino

JW7

Glory Casino APK

Khela88 Login