भाजम अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार से छिनतई करने वाले मामले का हो गया पटाक्षेप।

0
249

भारतीय जन महासभा के अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार से गत 12 अप्रैल को छिनतई करने वाले मामले का अब पटाक्षेप हो गया है।
श्री पोद्दार ने बताया कि भारतीय जनतंत्र मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव जी के द्वारा साकची थाना पर दबाव बनाये जाने पर थाना के द्वारा कार्रवाई की गई। छिनतई करने वाले का बेटा आज सुबह पोद्दार के घर पहुंचा और क्षमा मांगते हुए 1720 रुपए की राशि वापस दे दी है।
पोद्दार ने इसकी विधिवत जानकारी साकची थाना एवं वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय को भी दी है।
पोद्दार ने भारतीय जनतंत्र मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव जी के प्रति आभार प्रकट किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here