Tuesday, September 26, 2023
spot_img
Homeghaziabadकेन्द्रीय मंत्री ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा

केन्द्रीय मंत्री ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा

हर परिस्थिति में मैं अपने लोगों के साथ खड़ा रहूंगा:- जनरल डॉ. वी.के. सिंह

दीपक कुमार त्यागी / हस्तक्षेप

गाजियाबाद, 14 जुलाई 2023। गाजियाबाद के सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग एवं नागर विमानन राज्यमंत्री जनरल डॉक्टर विजय कुमार सिंह ने आज यमुना के बढ़ते जलस्तर से प्रभावित गाजियाबाद संसदीय क्षेत्र का हवाई निरीक्षण किया, उन्होंने संसदीय क्षेत्र के लोनी क्षेत्र के अलीपुर में टूटे बांध के कारण लोनी विधानसभा क्षेत्र में हुए जलभराव का हेलीकॉप्टर के माध्यम से निरीक्षण किया और सभी प्रशासनिक, शासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस समस्या से समाधान के लिए जल्द से जल्द कोई बेहतर और ठोस विकल्प तलाशा जाए। उन्होंने जलभराव से प्रभावित क्षेत्र जिसमें ट्रोनिका सिटी, सुंगरपुर, अलीपुर, बदरपुर, नवादा, सुभानपुर में क्षेत्रवासियों की हर संभव मदद के लिए उन्हें आश्वस्त कराया और राहत सामग्री पहुँचाने की उचित व्यवस्था भी करायी। दिल्ली के साथ ही यमुना के बाढ़ का पानी अब लोनी एरिया में घुस चुका है। अलीपुर बांध मे तीन जगह दरार आने के बाद बांध बागपत सीमा में टूट गया। बांध टूटने से यमुना का पानी सुभानपुर होते लोनी के अलीपुर से होते हुए पचायरा और आवास विकास की तरफ पहुँच गया है। इस विकट परिस्थिति में गाजियाबाद के सांसद वीके सिंह एक सहायक के रूप में लोनी क्षेत्र के सभी प्रभावित क्षेत्रों में गए हैं, जहां उन्होंने क्षेत्रवासियों को हर सम्भव मदद के लिए विश्वास दिलाया और कहा कि “हर मुसीबत में मैं आपके साथ खड़ा हूं। तुम चिंता मत करना।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular