Monday, September 25, 2023
spot_img
HomeUttar PradeshGhazipurभाजयुमो नोएडा महानगर के कार्यकर्ताओ व विभिन्न संगठन के लोगो ने तिरंगा...

भाजयुमो नोएडा महानगर के कार्यकर्ताओ व विभिन्न संगठन के लोगो ने तिरंगा यात्रा का आयोजन किया।

आज भारतीय जनता युवा मोर्चा नोएडा महानगर के कार्यकर्ताओ व विभिन्न संगठन के लोगो ने भाजयुमो में जिला अध्यक्ष रामनिवास यादव के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। तिरंगा यात्रा बहलोलपुर चौकी से प्रारंभ होकर के NH 24 से वापस बहलोलपुर चौकी पर समाप्त हुई।

यात्रा में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ महेश शर्मा व नोएडा विधायक पंकज सिंह नोएडा के भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता व क्षेत्रीय मंत्री युवा मोर्चा प्रवीण भड़ाना उपस्थित रहे।

तिरंगा यात्रा का दृश्य बड़ा ही मनोरम और उत्साह वर्धक था चहुँओर युवा तिरंगा लिए हुए पदयात्रा तथा बाइक यात्रा के साथ भारत की स्वतंत्रता का 77 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे थे सभी और बज रहे राष्ट्र भक्ति के गीतों ने तिरंगा यात्रा को और अद्भुत बना दिया तिंरगा यात्रा में हजारों लोग मौजूद रहे।

इस मौके पर अर्पित मिश्रा, नरेन्द्र जोगी संजय चौधरी,अमित पांडे, कौशल यादव दीपक ठाकुर, गौरव, आकाश चौहान सांसद प्रतिनिधि संजय बाली चंदगीराम यादव गणेश जाटव युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रामनिवास यादव जी,मंडल अध्यक्ष बबलू यादव जी हरी किशोर ,कुंवर, मनोज उपाध्याय ,सुमेर सिंह ,संजीव चौहान ,बब्बन सिंह, गुड्डू यादव, अक्षय , धर्मेश, मुक्तानन्द प्रधान, अनिल मास्टर, अशोक यादव, विक्की दास, आदि हजारों लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular