गाजीपुर । प्रदेश भाजपा के युवा नेता पूर्व सांसद शरद मणि त्रिपाठी का आज गुरुवार की मध्य रात्रि निधन हो गया। पिछले दो- तीन महीने से बीमार चल रहे थे। इनके निधन से भाजपा में मध्य रात्रि को ही शोक की लहर दौड़ गयी। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री महेन्द्र नाथ पाण्डेय सहित अनेक नेताओं ने इनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
पूर्व सांसद एवं भाजपा के हमारे युवा साथी श्री शरद त्रिपाठी जी के असामयिक निधन का अत्यंत ही दु:खद समचार मिला। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान व शोकसंतप्त परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति दें।
— Dr. Mahendra Nath Pandey (@DrMNPandeyMP) June 30, 2021
ओम शान्ति! pic.twitter.com/NklMTkbvYI
बताया जाता है कि पेट सम्बंधित गंभीर रोग से पीड़ित थे। हालांकि पिछले सप्ताह कुछ लोगों से टेलीफोन पर बताया था कि अब ठीक हूं। जल्द ही मिलूंगा। इनके निधन की सूचना के बाद गाजीपुर जनपद में भी इनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गयी।