Wednesday, February 12, 2025
spot_img
HomeCrimeफरार बदमाशों का पोस्टर चस्पा,दबिश जारी

फरार बदमाशों का पोस्टर चस्पा,दबिश जारी

पचास हजार ईनाम घोषित

गाजीपुर ।

बिगत दिनों सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के देवचंदपुर स्थित पेट्रोल पम्प पर बदमाशों ने तेल भराने को लेकर हुए विवाद के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग शुरु कर दी थी। इस दौरान गोली लगने से जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई थी वहीं गार्ड घायल हो गया था। पेट्रोल पम्प के मालिक के छोटे भाई अजय कुमार पांडेय की तहरीर पर गांव के ही सन्नी सिंह और आनंद उर्फ ढोलक सिंह के साथ ही दस अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुट है, लेकिन अभी तक बदमाशों की गिरफ्तारी में पुलिस को सफलता नहीं मिली है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर सन्नी सिंह और ढोलक सिंह पर 50-50 हजार इनाम घोषित किया। इस संबंध में कोतवाल ने बताया कि फरार सन्नी सिंह और ढोलक सिंह पर 50-50 हजार का इनाम घोषित किया गया। इनकी गिरफ्तारी के लिए कचहरी, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित जिले के अन्य स्थानों के साथ ही चंदौली जिला में जगह-जगह सन्नी सिंह और ढोलक सिंह का फोटो चस्पा किया गया। मंगलवार की शाम तक वाराणसी में भी विभिन्न स्थानों पर दोनों का फोटो चस्पा किया जाएगा। बताया कि गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही दोनों बदमाश पुलिस के फंदे में होंगे। गौरतलब है कि बीते 14 अक्तूबर की रात करीब 11 बदे सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के देवचंदपुर गांव में स्थित पेट्रोल पम्प पर गांव के ही त्रिभुवन सिंह (51) बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान रात करीब 11 बजे इसी गांव का कुख्यात बदमाश कर्मवीर सिंह उर्फ सन्नी दो गाडियो से अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा था और गाड़ियों में तेल भरवाया था। पुराना बकाया को लेकर कहा-सुनी होने लगी थी। इसी बीच सन्नी सिंह और उसके साथियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरुकर दी थी। इस बीच गोली लगने से त्रिभुवन सिंह और गार्ड शिवमूरत सिंह (45) घायल हो गए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए थे जहां त्रिभुवन सिंह की मौत हो गई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

10cric

https://yonorummy54.in/

https://rummyglee54.in/

https://rummyperfect54.in/

https://rummynabob54.in/

https://rummymodern54.in/

https://rummywealth54.in/

MCW Casino

JW7

Glory Casino APK

Khela88 Login