Thursday, September 28, 2023
spot_img
HomeUttar PradeshNoidaयुवा मोर्चा ने किया बाइक यात्रा का आयोजन।

युवा मोर्चा ने किया बाइक यात्रा का आयोजन।


नोएडा महानगर: आज भारतीय जनता युवा मोर्चा नोएडा महानगर ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रांशु दत्त द्विवेदी जी के मार्गदर्शन में तथा भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव के नेतृत्व में नोएडा स्टेडियम गेट नंबर 4 से विशाल बाइक यात्रा रैली का आयोजन किया। जिसमे मुख्य अतिथि गौतम बुद्ध नगर के सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा जी ने रैली को हरी झंडी दिखाते हुए आरंभ किया।

उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजयुमो राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री कपिल परमार ने अधिक से अधिक युवाओं से संपर्क करके उन सभी को 2014 से पूर्व की सरकार के काले कारनामे तथा घोटाले बताने को कहा तथा 2014 में मोदी जी के आने के बाद से विश्व स्तर पर भारत के बढ़ते हुए मान सम्मान तथा भारत के अप्रतिम विकास की गाथा को सभी नव मतदाताओं तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया। जिला अध्यक्ष रामनिवास यादव ने सभी कार्यकर्ताओं को बाइक रैली को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया व केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आवाहन किया।


प्रवासी एवम् भाजयुमो क्षेत्रीय अध्यक्ष महेंद्र यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता, भाजपा जिला महामंत्री उमेश त्यागी,जिला उपाध्यक्ष एवम् जिला भाजयुमो प्रभारी मनीष शर्मा, पंकज झा अजीत पांडे भाजयुमो जिला महामंत्री मोहित शर्मा कार्यक्रम संयोजक एवम् जिला मीडिया प्रभारी अर्पित मिश्रा नवीन मिश्रा सत्यम सिंह तुषार गोयल प्रशांत शर्मा दीपक राजपूत साधना शर्मा संदीप अवाना मंडल अध्यक्ष विपिन प्रधान कपिल धारीवाल सूर्या शर्मा आकाश शर्मा अंकुश चौधरी आकाश चौहान मोनू जोगी उमंग मित्तल गौरव मेहरा राजेश कौशिक चंचल सिंह देव राजपूत प्रभाकर ठाकुर हिमांशु शर्मा पवन रिपु निशु उपाध्याय तरुण चौहान आर्यन अनिल मास्टर अनिल मास्टर आदेश नंबरदार बबलू यादव इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह जानकारी भारतीय जनता युवा मोर्चा नोएडा महानगर के मीडिया प्रभारी श्री अर्पित मिश्रा जी द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में दी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular