Saturday, April 20, 2024
spot_img
HomeSportsगावस्कर के भद्दे कमेंट पर अनुष्का का बेहतरीन जवाब

गावस्कर के भद्दे कमेंट पर अनुष्का का बेहतरीन जवाब

सुनील गावस्कर ने कल रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु और किंग इलेवन पंजाब के बीच मैच के दौरान एक कमेंटेटर के तौर पर कमेंट्री कर रहे थे। उस दौरान विराट कोहली खेल रहे थे। कमेंट्री करते हुए गावस्कर ने एक कमेंट अनुष्का शर्मा पर किया जो कहीं से भी स्वीकार नहीं किया जा सकता। हो सकता है वह कुछ और कहना चाहते हो लेकिन उनके मुंह से कुछ और निकल गया। अब बात निकाल गई तो दूर तक जायेगी ही। इसी क्लिप को देखते हुए अनुष्का शर्मा ने बिफरते हुए अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक रिप्लाई पोस्ट किया है जिसमें उनका कहना है कि आपने कभी भी किसी के लिए पर्सनल कमेंट नहीं किया है फिर भी क्या ऐसा नहीं हो सकता कि क्रिकेट में, अनुष्का शर्मा का नाम लिए कंप्लीट हो सके! यहां देखिए गावस्कर ने क्या कहा था…

इन्होंने लॉकडाउन में तो बस अनुष्का की गेंदों की प्रैक्टिस की है।

यहां वीडियो देखिए सुनील गावस्कर ने अनुष्का शर्मा पर क्या कमेंट किया है

https://youtu.be/sYTvmxLlb_U

यदि हम केवल गावस्कर की एक वीडियो देख रहे हैं जिसमें वह अनुष्का शर्मा पर एक सेक्सियस्ट कमेंट कर रहे हैं तो हम गावस्कर को गलत कह सकते हैं लेकिन वो शायद कुछ और कहना चाहते थे लेकिन मौजूदा समय में अपनी वाक्य को उतना अच्छा तरीके से बना नहीं पाए वो शायद उस वीडियो का रिफरेंस देना चाहते थे जिसमें अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपने छत के ऊपर क्रिकेट खेल रहे थे जिसको किसी ने बगल वाली छत से बनाया था जिसका जिक्र उनके साथी कॉमेंटेटर वीडियो में कर रहे हैं यह आप ऊपर वाली वीडियो में देख सकते हैं।

यह वही वीडियो है जिसको शायद गावस्कर रेफरेंस दे रहे थे।

तो क्या फिर अनुष्का शर्मा ने यूं ही इंस्टाग्राम पोस्ट कर दिया? नहीं, अनुष्का शर्मा ने अपने स्टोरी पोस्ट में स्पष्ट लिखा हुआ है उनको अपने पति के खेल के लिए हमेशा घसीट लिया जाता है जिसको लेकर वह दुखी हैं। वह यह चाहती हैं जब भी उनका पति क्रिकेट के मैदान पर कोई परफॉर्मेंस दे तो उस परफॉर्मेंस के लिए जिम्मेदारी केवल उनके पति विराट कोहली को मिलनी चाहिए ना कि अनावश्यक उनका नाम क्रिकेट के मैदान पर या क्रिकेट से संबंधित समारोह में घसीटा जाए। जो सही भी है।

सुनील गावस्कर ने अपने बोले गए शब्दों के बारे में सफाई दी!

https://youtu.be/py7lAnRs35A
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular