बिहार चुनाव 2020 का बिगुल बजा

0
253
bihar chunav 2020

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बिहार चुनाव 2020 के चुनाव तारीखों का ऐलान कर दिया चुनाव 28 अक्टूबर 2020 से शुरू होगा। साथ ही साथ कोविड-19 से किस तरीके से बचा जाएगा उसका भी पूरा विवरण दिया है चुनाव आयुक्त के मुख्य बातें निम्नलिखित है…

  • बिहार में कुल 243 सीटों पर चुनाव होगा।
  • कोरोऩा के दौर में भारत में पहला और दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव होगा।
  • बिहार चुनाव में इस बार एक लाख से ज्यादा पोलिंग बूथ स्टेशन होंगे।
  • नए सुरक्षा मानकों के तहत इस बार का चुनाव होगा।
  • पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की संख्या घटाई जाएगी।
  • एक बूथ पर 1000 मतदाता होंगे।
  • सात लाख से ज्यादा हैंड सेनीटाइजर होगा।
  • 46 लाख से ज्यादा मास्क उपलब्ध होंगे।
  • 6 लाख पीपी किट होंगे।
  • 7 लाख बेडशीट होंगे।
  • 23 लाख हैंड ग्लब्स होंगे इन सब का इंतजाम चुनाव आयुक्त कराएगा।
  • बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में कुल 7 करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे।
  • सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक वोटिंग होगी।
  • मतदान का समय 1 घंटा बढ़ा दिया गया है।
  • नामांकन ऑनलाइन भरे जाएंगे और ऑफलाइन भी भरे जा सकते हैं।
  • विधानसभा के कैंडिडेट डोर टू डोर कैंपेन कर सकते हैं लेकिन 5 से ज्यादा लोग घर जाकर प्रचार नहीं कर सकते।
  • एक बूथ पर सिर्फ 1000 मतदाता होंगे। कोरोना मरीज वोटिंग के आखिरी घंटे में अपना वोट डाल पाएंगे।
  • कोई भी उम्मीदवार नामांकन के दौरान 2 से ज्यादा वाहन नहीं ले जा सकता।
  • सारी बड़ी-बड़ी जनसभाएं वर्चुअल चुनाव प्रचार होगा।
  • सभी मतदान केंद्र ग्राउंड फ्लोर पर ही होंगे
  • उम्मीदवारों के बारे में जानकारी वेबसाइट पर देनी होगी
  • उम्मीदवारों पर केस की जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।
  • सिक्योरिटी डिपॉजिट भी ऑनलाइन जमा कराना होगा
  • इस बार सुरक्षा में लगे कर्मियों की संख्या भी बढ़ाई गई है।
  • तीन चरण में चुनाव होगा पहले चरण में 16 जिलों और 71 सीटों पर चुनाव होगा
  • दूसरे चरण में 17 जिलों और 94 सीटों पर चुनाव होगा।
  • तीसरे चरण में 15 जिलों में 78 सीटों पर चुनाव होगा।
  • पहले चरण की अधिसूचना 1 अक्टूबर को जारी होगी नामांकन की आखिरी तारीख 8 अक्टूबर होगी।
  • 28 अक्टूबर को होगा पहले चरण का मतदान।
  • दूसरे चरण का चुनाव 3 नवंबर को होगा।
  • तीसरे चरण का मतदान 7 नवंबर को होगा।
  • 10 नवंबर को वोटों की गिनती की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here