क्या सच में महाराष्ट्र POK बन गया?

1
222
Maharasta Became POK

गुंडों ने नौसेना के पूर्व अधिकारी को पीटा।

  • गुंडों ने नौसेना के पूर्व अधिकारी को पीटा।
  • शिवसेना के 2 कार्यकर्ता अरेस्ट।
  • पूर्व अधिकारी का नाम मदन शर्मा है।
  • मदन शर्मा ने उद्धव ठाकरे पर बना कार्टून व्हाट्सएप पर फॉरवर्ड किया था।
  • बीजेपी का आरोप, सत्ताधारी शिवसेना ने किया बुजुर्ग पर हमला।

यह मामला समता नगर मुंबई की है। जहां पूर्व अधिकारी मदन शर्मा रहते हैं। मदन शर्मा को बस इसलिए बुरी तरीके से पीट दिया गया क्योंकि उन्होंने एक कार्टून को व्हाट्सएप पर फॉरवर्ड कर दिया था।

मामला दरअसल यह है कि बुजुर्ग नौसेना पूर्व अधिकारी अपने व्हाट्सएप पर आए उद्धव ठाकरे के ऊपर बना कार्टून को उन्होंने फॉरवर्ड कर दिया। अब कुछ गुंडे और शिवसेना के कार्यकर्ता उनको फोन करके पहले धमकाया फिर बाहर बुलाकर उनके साथ बुरी तरीके से मारपीट की गई जिसमें उनके चेहरे और आंखों मैं गहरी चोटें आई हैं।

पूर्व अधिकारी मदन शर्मा जी ने बताया यह घटना शुक्रवार सुबह 11:30 बजे की है। लोखंडवाला कॉन्प्लेक्स इलाके में शिवसेना के कुछ कार्यकर्ता घर में घुस आए और उनके साथ मारपीट की जिससे उनकी आंखों में चोट आई है। उनका कहना है 8 से 10 लोगों ने उन पर हमला किया और पीटा। वह कहते हैं मैंने अपनी पूरी जिंदगी देश के लिए काम किया है और इस तरह की सरकार का अस्तित्व नहीं होना चाहिए।

इस मामले में बीजेपी के विधायक अतुल भटनागर भी कूद पड़े हैं और उन्होंने कहा अभिनेत्री कंगना राणावत के ऑफिस में तोड़फोड़ करके मर्दानगी दिखाने वाले सत्ताधारी शिवसेना सत्ता के नशे में इतनी चूर है फिर उसे यह भी नहीं पता चल रहा है कि एक बुजुर्ग पूर्व नौसेना अधिकारी के साथ मारपीट कर रहा है। मारपीट की घटना में उनकी आंखों और चेहरे पर गहरी चोटें आई हैं। मुख्यमंत्री घर बैठे तानाशाही चला रहे हैं।

इसी मामले को लेकर कंगना रनौत ने भी एक वीडियो मैसेज ट्वीट किया है। जिसमें वह कह रही हैं।

महाराष्ट्र में सरकार का अत्याचार और आतंक दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। आज उन्होंने एक एक्स सर्विसमैन को दिनदहाड़े सबके सामने बहुत सारे लोगों ने एक अकेले इंसान को अटैक किया और उनको बुरी तरीके से मारा। उनकी यही गलती थी कि उन्होंने सरकार की निंदा की। रिपब्लिक चैनल को महाराष्ट्र में बंद किया जा रहा है क्योंकि वह सरकार के काम करने के तरीके को क्वेश्चन कर रहे हैं। जो आर्टिकल 19 के अंतर्गत संविधान की वायलेशन है।

self made इंसान जो अर्णब गोस्वामी जी हैं फ्रॉम स्क्रैच खुद बनाया है उनके काम को एक साजिश के तहत बंद किया जा रहा है। मैं यही चाहती हूं सत्ता और राजनीति से परे मानव और मानवता के हक के लिए केंद्र सरकार इन चीजों में हस्तक्षेप करें और हमारे संवैधानिक अधिकारों को बचाएं। जय हिंद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here