Wednesday, January 22, 2025
spot_img
HomeHomeमैदानी इलाकों में इस बार कैसी होगी सर्दी ?

मैदानी इलाकों में इस बार कैसी होगी सर्दी ?

नई दिल्ली । दो दिनों से दिल्ली,एनसीआर में मौसम लगातार बदल रहा है। खास तौर पर दिल्ली में सर्दियां पैर पसारना शुरू कर दिए हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक उत्तर भारत में जल्द ही शीत लहर दस्तक दे सकती है। खास तौर पर दिल्ली और आस-पास के इलाकों में तापमान कम होने के आसार हैं। इस बीच आज और कल के लिए भी आईएमडी ने देश के कुछ राज्यों में बारिश के आसार की जानकारी दी है।

दूसरी तरफ पहाड़ों पर भी बर्फबारी का दौर जारी हो गया है। मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के लाहौल,स्पिति समेत कई स्थानों पर अच्छी बर्फबारी हुई है। माना जा रहा है कि इस बर्फबारी के साथ ही मैदानी इलाकों में इसका अच्छा असर देखने को मिलेगा। वहीं उत्तराखंड में भी फ्रेश स्नोफॉल ने तापमान में गिरावट दर्ज कराई है। केदारनाथ और बदरीनाथ धाम लगभग पांच इंच से ज्यादा बर्फ की चादर से ढंक गए हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार और गुरुवार को देश के दक्षिण राज्यों जैसे रायलसीमा, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल, तटीय कर्नाटक में बारिश के आसार बने हुए हैं। इसके साथ ही पूर्वोत्तर राज्यों की बात करें तो यहां नगालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा और मिजोरम के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

10cric

https://yonorummy54.in/

https://rummyglee54.in/

https://rummyperfect54.in/

https://rummynabob54.in/

https://rummymodern54.in/

https://rummywealth54.in/

MCW Casino

JW7

Glory Casino APK

Khela88 Login